फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब के नशे में ऑटो चालक ने ट्रैफिक दरोगा से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बस स्टैंड तिराहे के पास शराब के नशे में ऑटो चालक ने वहां तैनात ट्रैफिक दरोगा से मारपीट कर डाली। मारपीट में दरोगा की वर्दी भी फट गई। दरोगा ने नवाबाद थाने पहुंचकर आरोपी ऑटो चालक एवं उसके पुत्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

टीएसआई प्रेमपाल सिंह के मुताबिक सोमवार शाम उनकी ड्यूटी बस स्टैंड तिराहे पर थी। शाम करीब पौने छह बजे एक ऑटो के तेज रफ्तार में होने से उसे रोकने की कोशिश की। रुकवाने पर चालक रामस्वरूप शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। उसका पुत्र अमित भी उसके साथ था। दोनों ने मारपीट करते हुए टीएसआई को जमीन पर गिरा दिया। इससे उसकी वर्दी फट गई। घुटने में चोट आ गई। गाड़ी के कागज चेक करने में उसमें फिटनेस, बीमा, प्रदूषण एवं डीएल नहीं मिला। दरोगा की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 186 समेत सात विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें