फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहाते समय नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीपुर। पुलिस चौकी क्षेत्र के मौजा लुहरगांव सिंदरा के पास सपरार बांध की नहर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति बह गया था। पुलिस दमकल टीम और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। यह घटना कस्बा रानीपुर के मोहल्ला लाड़गंज निवासी नारायण दास पुत्र लखनलाल वनपुरया के साथ हुई।
नारायण दास (45) नहाने के लिए नहर गया था। नहाते समय वह नहर में डूब गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना देखी और शोर मचाना शुरू किया। लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन वह डूब चुका था। तब लोगों ने उसके घर और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर उप निरीक्षक सतीशचंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नहर में तलाश शुरू की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों को सूचित कर नहर को बंद कराया गया। नहर में पानी का गेज कम होने पर अधेड़ का शव सिंदरा घाट से लगभग एक किलोमीटर आगे रेलवे लाइन के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र है तथा उसकी पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी थी। हादसे के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें