फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के झांसी से अनोखा मामला: इंटर्न डॉक्टर को 'भइया' बोलना भारी पड़ा, सुनते ही भड़का और बोला- मुझे बॉस बोलो

Tue, 17 Nov 2026 03:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

चिकित्सा महाविद्यालय में एक प्रशिक्षु डॉक्टर ने केंद्रीय प्रयोगशाला के पंजीकरण प्रचालकों से अभद्रता की। यह घटना तब हुई जब प्रशिक्षु को 'भइया' कहा गया। इस पर वह भड़क उठा और 'मुझे अधिकारी बोलो' कहने लगा।
विज्ञापन
इंटर्न डॉक्टर को 'भइया' बोलना भारी पड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में एक इंटर्न डॉक्टर को 'भइया' कहना भारी पड़ गया। संबोधन सुनते ही इंटर्न भड़क गया और कंप्यूटर ऑपरेटर को हिदायत दे डाली कि 'भइया नहीं, मुझे बॉस बोलो' । बात इतनी बढ़ गई कि इंटर्न ने फोन कर अपने पांच-छह साथियों को बुला लिया। बाद में लैब इंचार्ज और विभागाध्यक्ष ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन


आरोप है कि सभी ने मिलकर दोनों रजिस्ट्रेशन ऑपरेटरों से अभद्रता की और कॉलर पकड़कर उन्हें केबिन से बाहर खींच लिया। लैब इंचार्ज और विभागाध्यक्ष के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इस दौरान रजिस्ट्रेशन का काम भी प्रभावित रहा और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वर्ष 2021-22 बैच का एक इंटर्न मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचा। उस समय मरीजों की जांच के लिए लंबी कतार लगी थी।

इंटर्न ने बंद दरवाजा खोलने को कहा। इस पर वहां मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर ने जवाब दिया, 'भइया, दरवाजा खोल रहा हूं। पहले हाथ में मौजूद मरीज की जांच पर्ची बना लूं।' आरोप है कि यह सुनते ही इंटर्न तमतमा गया। दरवाजा खुलने पर उसने ऑपरेटर से कहा, 'भइया नहीं, मुझे बॉस बोलो'।
विज्ञापन


बीचबचाव करने पर दूसरे ऑपरेटर से भी अभद्रता 
पास में बैठे दूसरे कंप्यूटर ऑपरेटर ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो इंटर्न ने उससे भी अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद उसने फोन करके अपने पांच-छह साथियों को बुला लिया। उनके साथ वर्ष 2023-24 बैच का एक मेडिकल छात्र भी पहुंच गया। ऑपरेटरों के मुताबिक, इसके बाद सभी ने अभद्रता की और कॉलर पकड़कर केबिन से बाहर खींच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें