फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आधी रात को करारी स्टेशन पहुंचे डीआरएम, कर्मियों की परखी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल एक्सप्रेस की घटना के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण करने बुधवार रात काे करारी रेलवे स्टेशन जा पहुंचे। यहां कर्मियों को जैसे ही डीआरएम के आने की जानकारी मिली तो यहां खलबली मच गई। हालांकि, मंडल रेल प्रबंधक को यहां सभी कर्मी मुस्तैद मिले।
विज्ञापन

बीते दिनों कार्य में लापरवाही के चलते केरल एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होने से बची थी। इसको लेकर मंडल रेल प्रबंधक समेत मुख्यालय तक के अधिकारियाें ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत सभी कर्मियों को दी थी। इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को भी औचक निरीक्षण के निर्देश जारी किए थे। ऐसे में बुधवार रात मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा भी कर्मियों की सजगता परखने करारी स्टेशन पहुंचे थे। यहां वह क्रॉसिंग पर पहुंचे जहां गेटमेन मौजूद था। डीआरएम ने रेलकर्मी से बात करते हुए उसके ज्ञान को भी परखा। इसके बाद वह करारी स्टेशन पहुंचे और स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मियों की कार्यप्रणाली भी देखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें