फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे स्टेशन में गंदगी मिलने पर तीन रेलकर्मी निलंबित, निर्धारित दाम से अधिक में बेची जा रहीं थीं वस्तुएं

Mon, 13 Jun 2022 09:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन का डीआरएम आशुतोष ने देर रात निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह प्लेटफार्म पर उनको गंदगी मिली। स्टेशन के अंदर स्टॉल पर खाने-पीने के सामान में ओवररेटिंग भी मिली। इस पर भी डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
 
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन में गंदगी और ओवररेटिंग मिलने पर डीआरएम ने तीन रेल कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति कर दी। जिस पर सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने इन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


डीआरएम आशुतोष ने देर रात वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह प्लेटफार्म पर उनको गंदगी मिली। गंदगी मिलने पर डीआरएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके अलावा स्टेशन के अंदर कई जगहों पर स्टॉल ने अतिरिक्त जगह घेर रखा था। यहां खाने-पीने के सामान में ओवररेटिंग भी मिली। इस पर भी डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

इन अव्यवस्थाओं से नाराज डीआरएम ने स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद सोनी, सीनियर कॉर्मिशयल इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं क्लर्क संजीव कुमार कसेरिया को निलंबित करने की संस्तुति कर दी। डीआरएम की संस्तुति मिलने पर सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने भी इन तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सीनियर डीसीएम का कहना है कि लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित करते जांच शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें