झांसी। गर्मी के मद्देनजर बबीना विधानसभा की बैदोरा, रक्सा, बुढ़पुरा, सिजवाहा, बमनुआं, सुल्तानपुरा, बेहटापालर, रूंद्रकरारी, छपरा और हरपुरा आदि ग्राम पंचायतों के लिए सांसद ने पेयजल टैंकर वितरित किए। ताकि, तीव्र गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा सके।
सांसद ने कहा कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। वर्षों तक बुंदेलखंड क्षेत्र पेयजल संकट से पीड़ित रहा, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से आज प्रत्येक गांव और घर में शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेयजल ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक और रक्षा क्षेत्र में विकास को लेकर भी उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। इस दौरान पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य रूपेश नायक, मंडल अध्यक्ष भारतीय शरण नायक, रामजी शरण राजपूत, सतीश राजपूत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो