फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला सफाई : कहीं 46 फीसदी कम दर पर उठा टेंडर, कहीं काम को तैयार नहीं ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसूनी सीजन शुरू होने में तीन हफ्ते बचे, दो नालों का नहीं खुला टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानसूनी सीजन शुरू होने में तीन हफ्ते का समय बचा है। मगर शहर के दो बड़े नालों की सफाई करने के लिए कोई भी ठेकेदार तैयार नहीं है। जबकि, नगर निगम में अधिकतर टेंडर 40 फीसदी या उससे अधिक कम दर पर उठे हैं। एक नाले की सफाई का टेंडर तो 46 फीसदी कम दर पर भी उठा है।
झांसी में मानसून की दस्तक 15 जून के बाद होती है। इससे पहले नगर निगम शहर के 14 बड़े नालों की सफाई टेंडर के जरिये कराता है। जबकि, करीब 80 छोटे नालों की सफाई निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जाती है। नगर निगम द्वारा टेंडर निकालने के बाद 12 नालों की सफाई का काम शुरू हो चुका है। इनमें एक टेंडर तो 46 फीसदी कम दर पर उठा है। छह अन्य नालों के टेंडर 40 से लेकर 42 फीसदी कम दर पर उठे हैं। मगर वार्ड 40 सीपरी बाजार में हाईवे होटल से नंदनपुरा की पुलिया तक 597 मीटर और वार्ड 54 में 320 मीटर नाला सफाई का काम कराने में कोई टेंडर ही नहीं डाल रहा है। अब नगर निगम ने तीसरी बार इन नालों की सफाई का टेंडर निकाला है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता एमके सिंह का कहना है कि यदि इस बार भी कोई निविदा नहीं डालता है तो स्वास्थ्य विभाग से इन नालों की सफाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए कोई नहीं ले रहा रुचि
बताया गया कि इन दोनों वार्डों में जिन नालों की सफाई का काम होना है, वह दो मकानों के बीच में है। रास्ते को लेकर भी समस्या है। इसलिए कोई इन नालों की सफाई के लिए रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें