गायों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
झांसी के ललितपुर में जहरीला पदार्थ खाने से दर्जनभर पशुओं की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ललितपुर के ग्राम रोड़ा में जहरीला पदार्थ खाने से छह गाय और छह भैंसों की मौत हो गई है, जबकि समय रहते आठ पशुओं का इलाज कर बचा लिया गया।
बता दें कि ये सभी पालतू जानवर चरने के लिए गांव से बाहर गए हुए थे। वापस आने पर इनकी हालत बिगड़ी गई। इलाज शुरू होने से पहले ही एक दर्जन पशुओं ने दम तोड़ दिया। जबकि आठ को बचा लिया गया। सभी मृत जानवरों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।