फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड: दरवाजे पर दस्तक देने वालों को तलाश रही पुलिस, वारदात के समय घर के बाहर आए थे नजर

Wed, 02 Sep 2026 08:39 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दंपती हत्याकांड मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों में कुछ लोग दरवाजे पर दस्तक देते हुए दिखाई दिए। पुलिस इनको तलाश रही है।
विज्ञापन
दंपती भुवन देवी व विश्वनाथ की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में दोहरे हत्याकांड मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक ऐसा कोई अहम ठोस सुराग उसके हाथ नहीं आया, साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिससे घटना की गुत्थी सुलझ सके।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। इससे पुलिस की जांच की दिशा भी बदल गई। पुलिस अभी तक जिस पर गहरा शक जता रही थी उसकी फुटेज घर पर पाई गई। इस वजह से उसकी भूमिका नजर नहीं आ रही है। पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए अन्य संभावित बिंदुओं पर काम शुरू किया है। मोहल्ले और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर कुछ लोग दंपती के घर के दरवाजे पर दस्तक देते हुए दिखाई दिए। वे घर के अंदर प्रवेश किए बिना वहां से चले गए। अब पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है। बता दें, शनिवार रात गोविंदपुरी स्थित घर से विश्वनाथ पाल (70) एवं उसकी पत्नी भुवन देवी (65) के शव बरामद हुए थे। पुलिस ने इस मामले में उसके पुत्र जगपाल की तहरीर के आधार पर किराएदार सत्येंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे हिरासत में भी ले लिया। उससे भी पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की लेकिन, वह भी अभी तक कुछ नहीं बता सका है। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। अलग-अलग पुलिस टीम खुलासे के लिए लगाई गई है।


रोजाना के हिसाब से वसूलते थे किराया
पुलिस को छानबीन में मालूम चला है कि विश्वनाथ अपने ऊपर के कमरों को रोजाना के किराये पर उठाते थे। इस वजह से रात में भी उनके यहां लोगों के आने-जाने का क्रम बना रहता था। पुलिस इस एंगल से भी छानबीन कर रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें