रीवा से ग्वालियर जा रही डबल डेकर बस झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब चार बजे ग्राम बसरिया के निकट फोरलेन पर खराब खड़े हार्वेस्टर से टकराती हुई दूसरी दिशा में पहुंच गई, जिसमें लगभग तीस सवारियां बैठी थीं। बस चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आने से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी सात सवारियां भी घायल हुई हैं। बस ग्वालियर के नरेंद्र सिंह तोमर की बताई जा रही है।
सिरमोर थाना रीवा निवासी शुभम 25 पुत्र मिथलेश, सिद्धेश्वर नगर मुड़ार ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी महेश 45 पुत्र मेवाराम, सिंगापुर पनई थाना बंडा शाहजहांपुर निवासी अरुण 23 पुत्र रामपाल वर्मा, अंकित 20 पुत्र छेदालाल, मेहगांव थाना करईया ग्वालियर निवासी कल्लू 44 पुत्र रघुनीराम, निपनिया रीवा निवासी संतोषी 50 पत्नी नारायण दास, तुलसी नगर उरई निवासी निक्की कुमारी 25 पत्नी मोहित कुमार घायल हो गए। उपचार के लिए मऊरानीपुर अस्पताल लाया गया। महेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद झांसी रेफर किया गया।