उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस बरात से लौट रही थी। इसी दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बरात की बस खनुआ से वापिस पातर खेरा कोतवाली टीकमगढ़ जा रही थी। मऊरानीपुर के गांधीगंज स्थित मुक्ति धाम के पास सोमवार सुबह पहुंची ही थी कि अचानक कमानी की पिन निकल गई। जिससे स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
बस हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं। एक की हालात गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया। पातरखेरा थाना टीकमगढ़ मध्यप्रदेश निवासी दीना 30 पुत्र जगन्नाथ, विक्रम 18 पुत्र धामी, लक्ष्मण 60 पुत्र धामी, काशीराम 65 पुत्र जानकी, रामप्रसाद 40 पुत्र सुक्के, प्यारेलाल 60 पुत्र धर्मा, बलराम 18 पुत्र खड़िया, लड़वारी थाना ललितपुर निवासी संतोष 45 पुत्र रामचरन, श्यामपुरा थाना खरगापुर मध्यप्रदेश निवासी शंकर 50 पुत्र हरप्रसाद, खुशीपुरा थाना बल्देवगढ़ निवासी सोवरन 40 पुत्र बलू, सुन्दरपुर थाना टीकमगढ़ निवासी दर्याब राजपूत 45 पुत्र गजई घायल हो गए। उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दीना की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद झांसी रेफर किया गया।