फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ निकालने को ड्रग्स ले रहे युवा

Wed, 18 Apr 2018 01:54 AM IST
amarujala
विज्ञापन
medition, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सेना भर्ती की दौड़ निकालने के लिए कुछ युवा ड्रग्स तक का सहारा ले रहे हैं। मंगलवार को तलाशी में बड़े पैमाने पर इंजेक्शन और दवाएं युवाओं से बरामद की गईं। इससे पहले दशहरा ग्राउंड में भी दवाएं मिली हैं। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विजय कुमार ने बताया कि दौड़ निकालने के लिए कुछ युवा नशे एवं ताकत के लिए इन दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक है। इन मामलों में युवाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के नौवें दिन मैनपुरी जिले की भोगांव तहसील एवं झांसी जिले की मऊरानीपुर व टहरौली तहसील के 2600 युवक दौड़े, जिनमें से 300 सफल रहे। आज बुधवार को अंतिम दिन की दौड़ में झांसी जिले की मोंठ, गरौठा एवं झांसी तहसील के युवा भाग लेंगे।
विज्ञापन


सेना की भर्ती दौड़ 9 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी। सैनिक जीडी, क्लर्क एसकेटी, तकनीक, नर्सिंग असिस्टेंट, वेटेनरी एवं वास्तुकार के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए थे। पहले दिन एटा जिले के 3600 युवकों में से 300, दूसरे दिन एटा जिले की अलीगंज एवं जलेसर तहसील के 3472 युवकों में से 350, तीसरे दिन इटावा जिले की जसवंत नगर एवं चकरनगर तहसील से 3153 में से 326, चौथे दिन इटावा तहसील एवं ललितपुर जिले की तालबेहट व महरौनी तहसील के 20 84 युवकों में से 423 युवा सफल रहे थे। पांचवें दिन इटावा जिले की भरथना व सैफई तहसील एवं ललितपुर तहसील के 2320 में से 300, छठे दिन जालौन जिले के जालौन कालपी एवं कौंच तहसील के 2191 में से 320, सातवें दिन जालौन जिले की माधोगढ़ व उरई तहसील एवं मैनपुरी की करहल तहसील के 2550 में से 334, आठवें दिन मैनपुरी जिले की मैनपुरी, किशनी एवं  घिरौरा तहसील के 2844 में से 434 युवा कामयाब रहे।

नौंवें दिन मैनपुरी जिले की भोगांव तहसील एवं झांसी जिले की मऊरानीपुर व टहरौली तहसील के 2600 युवकों में 300 ही सफल हुए है। इस दौड़ के लिए 5734 युवकों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3047 भर्ती दौड़ के लिए दशहरा ग्राउंड में पहुंचे। इन नौ दिनों में 24315 युवकों में 3087 युवा ही सफल हो पाए हैं।
विज्ञापन


लड़खड़ाने से पैर में आई चोट
मैनपुरी के अभिजीत कुमार (20) का पैर दौड़ते समय लड़खड़ा गया, जिससे उनके दाहिने पैर में चोट पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद बबीना सीएचसी के डॉ. आरएन सोनी ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें