फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री: योगी ने की विकास, युवा, महिला, किसानों की बात -City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

योगी ने की विकास, युवा, महिला, किसानों की बात
सब हेड... एक-एक कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
- पिछली सरकारों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
- किसानों की आय दोगुनी करने में जताई प्रतिबद्धता
- उद्यमियों के लिए प्रदेश का माहौल अनुकूल बताया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। क्राफ्ट मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास, युवा, महिला और किसानों की बात की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पिछली सरकारों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उद्यमियों के लिए प्रदेश का माहौल अनुकूल बताया। साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने में प्रतिबद्धता जताई।
मंच पर योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत तीन बार ‘भारत माता की जय’ बोलकर की और पंडाल में बैठी भीड़ से भी जयकारा लगवाए। वह 3.07 बजे से तकरीबन 18 मिनट तक बोले। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि सन् 2004 से 2014 तक रहीं सरकारों के एजेंडे में विकास, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं नहीं थीं। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में विकास और सुशासन आया। अब गरीबों के बैंक खाता खुल रहे हैं। महिलाओं के लिए उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, नौजवानों के लिए कौशल विकास योजना, मुद्रा लोन समेत कई योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झांसी में रेल कारखाना बनना है, इसके लिए जल्द ही रेल मंत्री झांसी आएंगे। फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर किसानों की आय दोगुनी करने का प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया संकल्प पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल बेसिक शिक्षा परिषद में 1.74 करोड़ नए विद्यार्थियों का प्रवेश कराया गया। सभी बच्चों को दो नई यूनिफॉर्म, बैग, जूते-मोजे, स्वेटर आदि दिए। योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब वह पहली बार झांसी आए थे तो बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की थी। एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा बनाने की भी बात कही थी। अब इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दूर होगा पेयजल संकट और अन्नाप्रथा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड में दो बड़ी समस्याएं पेयजल संकट और अन्नाप्रथा हैं। इसको लेकर वह बुंदेलखंड के सातों जनपदों की समीक्षा कर कार्ययोजना बना चुके हैं। अन्नाप्रथा के निदान के लिए बुंदेलखंड के सभी जिलों में गोशाला बनवा रहे हैं। धनराशि दे दी गई है। शुद्ध पेयजल के लिए भी प्राथमिक व्यवस्था कराई गई है। इसके पुख्ता इंतजाम भी सुनिश्चित कराएंगे। बुंदेलखंड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। यहां विकास को अपार संभावनाएं हैं, उनको पूरा करेंगे।

योगी बोले, झांसी के लिए ये किया
...................................................
- 48,094 लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ किए।
- 45,081 ग्रामीण, 6,358 सार्वजनिक शौचालय बनवाए।
- 57,366 ग्रामीण महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए।
- 23,612 बिजली के कनेक्शन गरीबों को दिए।
- 53 मजरों में विद्युतीकरण किया गया।
- 6,472 ग्रामीणों व 2,661 शहरियों को प्रधानमंत्री आवास दिए।
- 3,195 को कौशल विकास का प्रशिक्षण व 500 को रोजगार दिया।
- 5,297 को मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण दिया गया।

तिगुना होगा मुद्रा लोन का लक्ष्य : सीतारमण
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी से बुंदेलखंड में मुद्रा ऋण योजना का विस्तार करने को लेकर चर्चा हुई है। बुंदेलखंड के लोगों को ज्यादा ऋण नहीं मिल पाया है। इसलिए बुंदेलखंड में मुद्रा लोन कम से कम तीन गुना और मिले, इसको लेकर वित्त मंत्रालय, मुख्यमंत्री कार्यालय से बात की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के बेहतर उपयोग के लिए विद्यार्थियों को एक-एक प्रश्न देकर उनसे सुझाव मांगा जाएगा।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
जनसभा में जालौन सांसद भानू प्रताप वर्मा, प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, श्रम मंत्री मनोहर लाल पंथ, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, राजीव सिंह पारीछा, बिहारी लाल आर्य, ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा, मेयर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष संजय दुबे, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संगठन मंत्री ओमप्रकाश, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, संजीव ऋंगीऋषि, मानवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल मंच पर रहे। कार्यक्रम में अमित साहू, रोहित गोठनकर, संजीव अग्रवाल लाला, अमित साहू, अमित चिरवारिया, जगदीश प्रसाद साहू, दिगंत चतुर्वेदी, जगदीश सिंह चौहान, विनोद नायक, प्रदीप चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें