फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय ने पीएम केयर्स फंड में दिए 2.71 लाख

विज्ञापन
donate 2.71 lac in pm relief fund
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भी कोरोना से लड़ाई में आगे आया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने सभी शिक्षकों और अधिकारियों से कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। उनकी अपील पर सभी शिक्षकों ने एक दिन का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से 2,71,126 रुपये प्रधानमंत्री फंड में दिए गए। कुलपति ने व्यक्तिगत स्तर पर एक दिन के वेतन के अलावा 21,000 रुपये अलग से दिए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय का प्रशासन और शिक्षक संपर्क में हैं। उन्हें ई-नोट्स के जरिये घर पर रहकर ही कोर्स पूरा कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस संकट से देश को उबारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार किए जा रहे गंभीर प्रयासों की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों व किसानों से इसमें पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों को पीएम मोदी की अपील को मानते हुए घरों में ही रहना चाहिए और रविवार को रात 9 बजे घर की लाइटें बुझा दीपक जलाकर अपने संकल्प को मजबूत बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें