फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सांप के डसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। बड़ौनी थाना इलाके के ग्राम रावकला में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जिले में मानसून के आगमन के साथ ही सांप के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसी क्रम में एक मामला बड़ौनी थाना क्षेत्र के रावकला गांव से सामने आया है। यहां सोमवार तड़के सांप के डसने से एक 40 वर्षीय महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान आरती पाठक पत्नी केदार पाठक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे आरती अपने घर में जमीन पर सो रही थी, तभी सांप ने उसकी गर्दन पर डस लिया। कुछ देर बाद जब महिला को सांप के डसने का आभास हुआ, तो उसने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका आरती के दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें