फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चेकिंग में 50 हजार से अधिक नकदी मिलने पर दिखाने होंगे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी, एसएसटी व एफएसटी टीमों के प्रशिक्षण में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी, एसएसटी व एफएसटी टीमों का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि चेकिंग के दौरान 50 हजार से अधिक धनराशि मिलने पर उसके स्रोत संबंधी दस्तावेज देखे जाएं। दस्तावेज न मिलने पर रकम जब्त कर समिति के पास भेजी जाए। जबकि, 10 लाख से अधिक धनराशि मिलने पर आयकर विभाग की टीम बुलाई जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाए, साथ ही महिला पुलिस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। चेकिंग के दौरान वाहन के रुकने से लेकर उसके प्रस्थान करने तक की वीडियोग्राफी की जाए। किसी स्थान या घर में आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलने पर महिला पुलिस को अनिवार्य रूप से साथ में लेकर जाएं। चेकिंग के दौरान वीडियो कैमरा चालू रहे। किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु मिलने पर गृहस्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही डीएम ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने की जिम्मेदारी टीम में नियुक्त पुलिस की रहेगी। इस संबंध में निर्वाचन आयोग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी राजेश एस, एडीएम अशोक कुमार सिंह, एसडीएम मोंठ मनोज सरोज, सीओ सदर स्नेहा तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें