- एसएमसी खातों में पहुंची कंपोजिट ग्रांट और स्पोर्ट्स ग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिषदीय स्कूलों में छह करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। स्कूलों के एसएमसी खातों में कंपोजिट और स्पोर्ट्स ग्रांट पहुंच गई। बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों के एसएमसी खाते आठ-नौ महीने से खाली पड़े रहे। हाल ही में एसएमसी खातों में ग्रांट भेज दी गई। जिले के 1452 परिषदीय स्कूलों में पांच करोड़ रुपये कंपोजिट ग्रांट के भेजे गए हैं। वहीं जिले के स्कूलों मेंं स्पोर्ट्स ग्रांट के तौर पर एक करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इसमें 888 प्राथमिक विद्यालयों में पांच हजार रुपये और 574 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार रुपये भेजे गए हैं। एसएमसी खाते में पहुंची ग्रांट को लेकर शिक्षक पशोपेश में हैं। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि स्कूलों की कंपोजिट ग्रांट खातों में पहुंचाई जा चुकी है।