झांसी। रोटरी क्लब झांसी एलीट की ओर से डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. राजीव सिन्हा ने कहा कि डॉक्टर और सीए दोनों ही समाज के अहम स्तंभ हैं। एक जहां लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करता है, वहीं दूसरा आर्थिक अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डॉ. सिन्हा ने रोटरी क्लब झांसी एलीट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। क्लब अध्यक्ष रोटरी पवित्रा हेमंत खन्ना ने क्लब की सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डाला। क्लब सचिव सीए निमेष खन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन निष्ठा विजयवर्गीय और दीक्षा मित्तल ने किया आभार आयुषी अग्रवाल ने जताया। समारोह में डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. अमनजीत सिंह, डॉ. अमृत चावला, डॉ. अवनीत कौर, डॉ. दिलप्रीत कौर चावला, डॉ. गौरव बजाज, मानसी अग्रवाल, दीपिका खन्ना, मयंक अग्रवाल, सुवीर सूरी, पूर्वी अग्रवाल मौजूद रहे।