फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मेडिकोलीगल बनाने पर डॉक्टर निलंबित

Wed, 01 Jun 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
doctor, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में फर्जी मेडिकोलीगल बनाने के आरोप में प्राचार्य ने एक डॉक्टर को निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही मामले की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केकेपुरी निवासी मीनू ढल ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से खुद का फर्जी मेडिकल बनवाया था। मीनू का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में चंद रुपये के लिए निदोर्षों को शिकार बनाया जा रहा है। इस मामले की शिकायत उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या से की।

सीएमएस को भेजे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 11 मई को उनके एक रिश्तेदार ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से फर्जी मेडिकल बनवाकर उनके खिलाफ मुकदमा करवा दिया। जब उस दिन झगड़ा हुआ ही नहीं, तो डॉक्टर ने यह मेडिकोलीगल कैसे बना दिया? पत्र मिलते ही सीएमएस ने कॉलेज प्राचार्य से जांच कमेटी गठित करने की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने इस मामले में डॉ. एमपी सिंह को निलंबित कर दिया है। प्राचार्य ने कहा कि शिकायती पत्र में डॉक्टर का जिक्र होने पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें