फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक के लिए निकले चिकित्सक लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में मार्निंग वॉक के लिए निकले एक चिकित्सक लापता हो गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। कई घंटे की खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। अपहरण की आशंका जताते हुए पत्नी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे कैमरे भी खंगाले हैं। एसओजी व सर्विलांस टीम भी खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में चिकित्सक आरके गुरुबख्शानी परिवार समेत रहते हैं। उनका आर्य कन्या चौराहा के पास क्लीनिक है। शुक्रवार सुबह 5.30 बजे वह रोज की तरह मार्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह 9 बजे तक वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन नंबर स्विच ऑफ बताने पर सभी चिंतित हो गए। इसके बाद सभी खोजबीन में जुट गए। रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों के यहां भी परिजन पहुंचे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उनकी पत्नी जयश्री ने अपहरण की आशंका जताते हुए सीपरी थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने तुरंत एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा, सर्वलांस प्रभारी संजय गुप्ता व सीपरी थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे के नेतृत्व में टीमें गठित की। पुलिस की टीमों ने घर से लेकर अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें