फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर जमीन कब्जाने का आरोप

Wed, 30 Sep 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव थानांतर्गत दिगारा में जमीन के कब्जे के एक मामले में मंगलवार को एसएसपी ने एसडीएम को बुलाकर पुलिस सुरक्षा में नापजोख करके विवाद निपटाने के निर्देश दिए। ताकि सोमवार रात की तरह कहीं फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन


दिगारा निवासी भागीरथ अहिरवार ने बताया कि उसके पास दो एकड़ जमीन शंकरगढ़ रोड पर थी। एक डॉक्टर ने उससे जमीन खरीदने के लिए संपर्क किया। वायदा किया कि वह जमीन बेच देंगे तो एक पुत्र की मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवा देंगे और पांच हजार रुपये प्रतिमाह खर्चा भी देंगे। इस लालच में फंसकर उसने डेढ़ एकड़ जमीन करीब पांच वर्ष पूर्व छह लाख रुपये में बेच दी। जब उनके पुत्र की न नौकरी लगी और न पांच हजार रुपये प्रतिमाह मिला तो उन्होंने वायदा पूरा करने के लिए दबाव बनाया। पीड़ित का आरोप है कि अब डॉक्टर उसकी मुख्य सड़क से लगी आधा एकड़ जमीन पर भी कब्जा कर ले रहे हैं।

बताते चलें कि जमीन पर कब्जे को लेकर सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि डॉक्टर की तरफ से गए लोगों ने पथराव करके उल्टे पुलिस को सूचना दे दी। मंगलवार को जब पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की फरियाद लगाई तो मामले की गंभीरता को देख उन्होंने तत्काल एसडीएम को बुला लिया। उन्होंने सीओ व पुलिस फोर्स केे साथ मौके पर जाकर नापजोख करके विवाद का निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें