फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में अवशेष न जलाएं किसान: सीडीओ

Thu, 18 Feb 2016 01:11 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि फसल कटने के बाद किसान खेत से चारा काट लें। खेत में फसल के अवशेष हरगिज न लगाएं। इससे खेत की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


इसके अलावा किसान जैविक खाद का प्रयोग करें। इससे उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। यह बात उन्होंने बुधवार को आयोजित किसान दिवस में कही।

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में सीडीओ ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है, परंतु जानकारी न होने से तमाम किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं, जिससे वह योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम में एक शिक्षित व्यक्ति को चिह्नित करते हुए उसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वह गांव के अन्य किसानों का रजिस्ट्रेशन कर सकें। इस दौरान उन्होंने बीमा कंपनी को संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीके सिंह ने सरसों को माहू के प्रकोप से बचाने के लिए नीम की पत्ती व निमौनी का घोल तैयार कर छिड़काव का सुझाव दिया। उप कृषि निदेशक डॉ. यूपी सिंह ने एग्री जंक्शन योजना की जानकारी दी।

इस मौके पर एडीएम रमाशंकर गुप्ता, कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य, अधिशासी अभियंता विद्युत डी यादुवेंद्र, डीपीआरओ केके सिंह, बीएसए कमल कटियार, एसडीओ बबलू कुमार, शंभू रायकवार, सीताराम, अखिलेश लिटौरिया, दीपक कुशवाहा, लल्ला सिंह आदि मौजूद रहे।

किसानों ने यह रखीं समस्याएं
किसान दिवस में किसानों ने भी विभिन्न समस्याएं रखीं। किसान कमलेश लंबरदार ने किसानों को बीमा राशि अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने ग्रामीण बैंक शाखाओं में किसानों के उत्पीड़न व अभद्रता का आरोप लगाया। महेंद्र शर्मा ने गांवों में किसानों के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

गौरीशंकर बिदुओं ने किसानों के उत्पादों की बिक्री को शासन-प्रशासन से सहयोग मांगा। महिला कृषक वती ने मनरेगा से अधिक से अधिक किसानों को रोजगार दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें