फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दिया मत, स्पष्ट बहुमत पर सहमत

Fri, 24 Feb 2017 12:59 AM IST
jhansi
विज्ञापन
पहली बार दिया मत, स्पष्ट बहुमत पर सहमत - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले के कई युवाओं ने पहली बार वोट की चोट की। सभी की प्रत्याशियों से अपनी-अपनी उम्मीदें थीं। अमर उजाला से बातचीत में युवाओं ने कहा कि पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह इस बार स्पष्ट बहुमत की सरकार बननी चाहिए।  आवास विकास के किडजी स्कूल के मतदान केंद्र में अपनी सहेलियों के साथ छात्रा अनुप्रिया तिवारी, पायल तिवारी, पूजा शाक्य, आती शाक्य, शिवानी शाक्य, फारिहा अमरीन वोट डालने के लिए आईं। 
विज्ञापन



आरक्षण बंद करें 
समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखने वाली सरकार सत्ता में आना चाहिए। आरक्षण आज के समय में सवर्णों के विकास में रोड़ा है। ऐसे में उस पार्टी के प्रतिनिधि को वोट दिया है, जो आरक्षण को समाप्त करने में कदम उठाए, जिससे समानता आए। - स्वप्निल अग्रवाल। 

मिले बेहतर शिक्षा
वोट डालकर भविष्य की रूपरेखा हम खुद तय करते हैं, इसलिए वोटिंग की बहुत इच्छा थी। हम उम्मीद करते हैं कि बबीना से जीतने वाला प्रत्याशी क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था सुधारने में बहुत योगदान देगा। अभी शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को झांसी जाना पड़ता है। - नीलोफर और फरीन 
विज्ञापन


वोट डालना रोमांचक रहा
ग्वालियर रोड के पास शक्ति नगर निवासी रौनक मोदी पहली बार अपनी मां के साथ एसपीआई इंटर कालेज में मतदान करने आईं। वोट देने की खुशी चेहरे पर साफ झलकती दिखी। उन्होंने बताया कि वोट डालना काफी रोमांचक रहा। वोट डालने के बाद अहसास हुआ कि वह भी सरकार चुनने में सहभागिता करने की हकदार हैं।
 

देश का चहुमुखी विकास हो 
अब तो युवा भी जाति में बंटकर मतदान करने लगे हैं। मैंने विकास के लिए ऐसे प्रत्याशी को वोट दिया है, जो हमारी जरूरतों का ध्यान रख सके और क्षेत्र के लिए कुछ बेहतर व नया काम कर सके। साथ ही देश का चहुमुखी विकास हो। - नफीस, पूंछ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें