फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार को चार्जशीट थमाई, निलंबित किए गए दो लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मंगलवार को डीएम आंद्रा वामसी ने तहसील सदर का निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे फि सड्डी तहसील का तमगा देते हुए तहसीलदार को चार्जशीट देने के साथ दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। डीएम के तेवर देख अफसरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान सभी पटलों का निरीक्षण किया और कमियां पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कर्मचारी के स्थानांतरण हो जाने के बाद भी तहसीलदार द्वारा रिलीव ना करने पर तहसीलदार को चार्टशीट दिए जाने के निर्देश दिए। तहसील में गंदगी पाए जाने पर नाजिर तहसील सदर का वेतन रोके जाने के साथ ही तीन लेखपाल और कानूनगो का भी वेतन रोके जाने और दो लेखपालों को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील परिसर में बने पार्क की जांच के आदेश दिए।
डीएम ने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। लेखपाल कार्यस्थल पर रहकर ही शिकायतों का निस्तारण कराएं। उन्होंने लेखपालों को प्राइवेट व्यक्तियों से काम कराए जाने पर भी नाराजगी जताई। कलक्ट्रेट में लेखपालों को कमरे आवंटन पर सख्त एतराज जताते हुए तत्काल आवंटन रद्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतें। उन्होंने कहा कि धारा 122बी मुकदमों में तहसील सदर की वसूली 1 करोड़ 04 लाख के सापेक्ष शून्य है। उन्होंने डूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, गुरसराय और एरच में खाली आवास पात्र लाभार्थियों को आवंटित करने के निर्देश दिए। गुरसराय में 272 एवं एरच में 144 आवासों के लिए लाभार्थी डूडा कार्यालय में आवेदन करें। संपूर्ण समाधान दिवस पर मोहन लाल रैकवार निवासी कटरा बरुआसागर ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, डीएफ ओ वीके मिश्रा, एडीएम बी प्रसाद, अधिशासी अभियंता सिंचाई उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें