फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार बनाने पर हंगामा, पुलिसकर्मियों को घेरा, चौकी इंचार्ज को दौड़ाया

विज्ञापन
पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
दीवार बनाने पर हंगामा, पुलिसकर्मियों को घेरा, चौकी इंचार्ज को दौड़ाया
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर एक जमीन पर दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को भीड़ ने दौड़ा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली के फोर्स ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर स्थित एक जमीन पर विवाद चला आ रहा है। बताया गया है कि जांच के बाद एक पक्ष को जमीन पर दीवार बनाने का आदेश भी मिल गया था। बुधवार को वह लोग दीवार बनाने पहुंचे। यहां जानकारी मिलते ही दूसरे के लोग एकत्रित होकर पहुंचे। विरोध के चलते हंगामा शुरू हो गया। खबर मिलते ही बड़ागांव गेट चौकी इंचार्ज राजकुमार चौहान मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने चौकी इंचार्ज को खदेड़ दिया। चौकी इंचार्ज से सूचना पाकर कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। यहां दोनों पक्ष अपनी-अपनी जमीन बताकर दावा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें