फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज यात्रियों को चालीस रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

विज्ञापन
रोडवेज बस के यात्रियों को अब यात्री प्लाजा पर खाना की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
रोडवेज यात्रियों को चालीस रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
विज्ञापन

झांसी। रेलवे की तर्ज पर अब रोडवेज भी यात्रियों को सफर में लजीज व्यंजन उपलब्ध कराएगा। विभाग ने कानपुर, आगरा व ललितपुर रूट पर यात्री प्लाजा खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शुरूआत में झांसी - कानपुर राजमार्ग पर एट के पास यात्री प्लाजा खोला जाएगा। यहां यात्रियों को चालीस रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। यात्री प्लाजा के लिए अप्रैल में टेंडर निकाला जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को अकसर शिकायतें मिलती रहती हैं कि बसों के चालक परिचालक रास्ते में अपनी मर्जी से ढाबों पर बसें रोक लेते हैं। इस कारण यात्रियों को महंगा और घटिया खाना खाने को मजबूर होना पड़ता है। यही नहीं, इन ढाबों पर यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पाती हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की इन समस्याओं के निराकरण के लिए परिवहन निगम की ओर से यात्री प्लाजा विकसित करने की योजना बनाई है। झांसी मंडल में बेहतर खानपान देने के लिए सभी रूटों पर यात्री प्लाजा खोला जाना है। अप्रैल में टेंडर होने के बाद परिवहन निगम की बसें यहां पर रुकेंगी। शुरूआत एट स्थित यात्री प्लाजा से होगी। प्लाजा पर यात्रियों के लिए साफ सुथरे शौचालय और निशुल्क शुद्ध पानी की भी व्यवस्था होगी।
इस तरह का होगा भोजन
यात्री प्लाजा पर चालीस रुपये में यात्रियों को चार रोटी, सौ ग्राम मौसम आधारित सब्जी, 150 एमएल गाड़ी दाल और एक मीडियम कटोरी चावल मिलेंगे। प्रत्येक रोटी का वजन 30 ग्राम होगा। इसके अलावा 30 रुपये के पैकेट में यात्रियों को दो स्लाइस वेज सैंडविच और एक कटलेट सौ ग्राम मुहैया कराया जाएगा। वहीं, 25 रुपये के पैकेट में पांच पूड़ी, एक सूखी सब्जी और दस ग्राम आचार शामिल है। प्रत्येक पूड़ी का वजन 35 ग्राम होगा, जबकि सूखी सब्जी मौसम आधारित अथवा आलू होंगे।
140 बसों का होता है संचालन
झांसी से कई रूटों के लिए 140 बसों का संचालन होता है। ऐसे में यात्री प्लाजा खुलने से यात्रियों को खासा फायदा होगा। क्योंकि, खाने-पाने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्जन
परिवहन निगम ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत यात्री प्लाजा बनाने की योजना बनाई है। कम रेट पर यात्रियों को भोजन मिलेगा। एट पर खोले गए यात्री प्लाजा को शुरू करने के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया की जाएगी। - अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें