संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत ने रणनीति के तहत संपूर्ण समाधान दिवस के दिन बैठक कर पुनरीक्षित बजट पास करा लिया। अधिकारियों की नजर इस वर्ष किन विकास योजनाओं पर कितना खर्च किया गया, इस नजर न चली जाए, इसके लिए यह खेल किया गया। हालांकि, आगामी बैठक को लेकर आठ जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हमेशा चर्चा में रहती है। हर बार जिला पंचायत सदस्य अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हैं। लेकिन, शनिवार को बैठक में किसी भी जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष ने अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर टिप्पणी नहीं की।
इस बैठक का आयोजन संपूर्ण समाधान दिवस के दिन किया गया। उन्हें पता था कि इस बैठक में अधिकारी मौजूद नहीं होंगे, जिससे इस वर्ष किस योजना में कितनी धनराशि कहां खर्च की गई, इस पर नजर नहीं जाएगी। प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी बैठक कर सीधे बाहर के लिए रवाना हो गए।
बैठक के दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, सदस्य कृष्णा कुमारी, ब्रजेंद्र सिंह, बैनी बाई, मंगल सिंह, अमर सिंह, धनंजय सिंह, रामू कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, वीर सिंह बुंदेला, प्रेम बाई, राजकुमार खटीक, आशीष कुमार रावत, नरेंद्र झां, लीलाधर दुबे, जनक यादव, अपर मुख्य अधिकारी सुनील कुमार, राजकुमार नायक, आशुतोष तिवारी, दिनेश, संजय आदि मौजूद रहे।
य