फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नये सिरे से जारी होंगे जिला अस्पताल के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को होने थे टेंडर, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा के साथ ही अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए टेंडर जारी हुए थे लेकिन ठेकेदारों के विरोध के बाद यह मामला शासन तक पहुंच गया और टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दी गई। पूरी प्रक्रिया को फिर से तैयार करने के लिए बुधवार को अस्पताल प्रबंधन ने बैठक कर इस पर मंथन किया है। इसके बाद अब दोबारा टेंडर जारी किया जाएगा।
अस्पताल में स्टेशनरी से लेकर चिकित्सा उपकरणों के लिए अस्पताल ने टेंडर जारी किए थे लेकिन टेंडर जारी होते ही इसमें विरोध शुरू हो गया। ठेकेदारों का कहना था कि अस्पताल के बाबुओं ने टेंडर में खेल किया है। उन्होंने इसमें ऐसे नियम और आवश्यकताएं बता दी कि सभी छोटे ठेकेदार प्रक्रिया से बाहर हो गए। मामला शासन तक पहुंचा ताे जिला अस्पताल को पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बुधवार को खुलने वाले टेंडर मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के आदेश पर रद्द कर दिए गए। साथ ही अधिकारियों की बैठक बुलाकर निकाले गए टेंडर की समीक्षा की गई। इसके बाद निर्णय हुआ कि अब पुराने टेंडर में बदलाव किया जाएगा। बैठक में मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने निर्देश दिए हैं कि टेंडर में सभी को समान अवसर मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें