फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल को मिले 20 जूनियर डॉक्टर, मरीजों को मिलेगा लाभ

Sat, 03 Feb 2024 11:18 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के 20 जूनियर डॉक्टर मिले हैं। इन्हें यहां जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक प्रशिक्षण देंगे। वहीं अब ओपीडी में डॉक्टरों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो गई है। इसका मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों को 90 दिन की ट्रेनिंग जिला अस्पताल में कराई जाती है। इसमें मरीजों से बातचीत और उनका सरल ढंग इलाज से करना सिखाया जाता है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के 20 जूनियर डॉक्टरों को तैनात किया गया है। इन्हें यहां प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि अस्पताल को 20 जूनियर डॉक्टर मिले हैं। जिन्हें चिकित्सा से लेकर व्यवहारिकता सिखाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें