फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में किशोरी संप्रेक्षण गृह को मिली मंजूरी

Sat, 31 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आने वाले दिनों में अवचारी किशोरियों को बाराबंकी नहीं भेजना होगा। झांसी में ही अब राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी) खुलने जा रहा है। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इसकी स्थापना की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


कानून का उल्लंघन करने वाली अवचारी किशोरियों को संप्रेक्षण गृह में रखे जाने का प्रावधान है। बुंदेलखंड के सातों जनपदों में यह न होने की वजह से यहां की किशोरियों को बाराबंकी स्थित संप्रेक्षण गृह भेजा जाता था, इसमें प्रशासन व पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

साथ ही किशोरियों के परिजनों को भी समस्या होती थी। इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने झांसी में किशोरी संप्रेक्षण गृह को मंजूरी दे दी है, जिसमें 18 साल तक की आयु की किशोरियों को रखा जाएगा। संप्रेक्षण गृह में 30 किशोरियों को रखा जा सकेगा। फिलहाल इसका संचालन किराये के भवन में किया जाएगा। इसके लिए शिवाजी नगर में भवन किराये पर ले लिया गया है। जल्द ही इसका संचालन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


‘संप्रेक्षण गृह में स्टाफ की तैनाती होना भर बाकी है। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टाफ की नियुक्ति होते ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन

- राजीव शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें