फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी में लगी मरीजों की कतार

विज्ञापन
distric Hospital jhansi
विज्ञापन
झांसी। होली के चलते अस्पतालों में आधा दिन कार्य दिवस घोषित होने के कारण जिला अस्पताल में चिकित्सक 12 बजे ही कक्षों को छोड़ कर चले गए। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी में कतार में लगकर इलाज कराया। इसके चलते आकस्मिक स्थिति में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जिले भर से रोजाना लगभग दो हजार मरीज इलाज करने के लिए आते हैं। सोमवार को होली के उपलक्ष्य में हाफ डे घोषित किया गया था। जिसके चलते अस्पताल के चिकित्सक दोपहर 12 बजे ओपीडी के कक्षों को छोड़कर चले गये थे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में ही इलाज कराने के लिए लाइन में लग गए, जिसके चलते अस्पताल में आकस्मिक स्थिति में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
होली के चलते अस्पताल में किए गए इंतजाम
होली के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की देखरेख के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को किसी भी स्थिति में शहर के बाहर नहीं जाने के निर्देश जारी किये हैं। इसके अलावा 24 घंटे अस्पताल की इमरजेंसी में एक चिकित्सक के साथ ही स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। आकस्मिक स्थिति में 10 से 20 मिनट के भीतर ही चिकित्सक अस्पताल पहुंचकर मरीजों को अटेंड करेंगे। रंगों द्वारा आंखों व चमड़ी पर किसी तरह का असर करने पर अस्पताल में दवाइयों को मुहैया करा दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमसी वर्मा ने बताया कि होली पर्व के मौके पर अस्पताल की ओर से सभी इंतजाम पुख्ता कर दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें