फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोटा की दूरी होगी कम... ग्वालियर से मिलेगी सीधी ट्रेन

Thu, 22 Feb 2024 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। राजस्थान के कोटा में आईआईटी की काेचिंग करने जाने वाले विद्यार्थियों को अब दो-दो ट्रेनें नहीं बदलनी होगी। विद्यार्थियों को ग्वालियर से ही कोटा के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। रेलवे ने ग्वालियर से श्योपुरकलां तक तैयार हो रहे रेलमार्ग का कोटा तक विस्तार कर दिया है। 284 किमी लंबा ट्रैक बिछाने के लिए रेल बजट में 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसका काम मार्च 2025 तक पूरा करने का रेलवे अफसरों ने दावा किया है।
झांसी से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने के लिए कोटा जाते हैं। अभी तक झांसी से कोटा जाने के लिए बीना मालखेड़ी और आगरा फोर्ट से ट्रेन बदलनी पड़ती है। बीना मालखेड़ी होकर कोटा पहुंचने में 10 घंटे और आगरा होकर कोटा तक पहुंचने में लगभग 15 घंटे लग जाते हैं। यात्रियों को दो ट्रेनें बदलनी पड़ती हैं। जल्द ही ग्वालियर से कोटा के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध होगी। यहां से कोटा तक पहुंचने में मात्र तीन से चार घंटे लगेंगे। रेलवे ने ग्वालियर से श्योपुरकलां तक बिछाए जाने वाले ट्रैक का कोटा तक विस्तार कर दिया है। कोटा तक रेलवे लाइन बिछाने का काम मार्च 2025 तक पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
ग्वालियर से कोटा तक रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मार्च 2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद कोटा की यात्रा कम समय में पूरी हो जाएगी। - मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें