फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के बाद भी न आई पत्नी: किटी पार्टी के पैसा को लेकर दंपती में विवाद, चली गई थी मायके; युवक ने दी जान

Mon, 29 Jun 2026 03:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

झांसी में किटी पार्टी के पैसा को लेकर दंपती में विवाद हो गया। पत्नी मायके चली गई, वापस न आने पर पति ने जहर निगलकर जान दे दी। तीन माह पहले शादी हुई थी। पत्नी सहेलियों के साथ किटी पार्टी के लिए 25 हजार रुपये मांग रही थी। पैसा न मिलने पर ससुराल आने के लिए राजी नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
jhansi suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में किटी पार्टी के लिए पति ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। नाराज होकर पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। पत्नी के इस रवैये से दुखी होकर पति ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर निवासी प्रमोद (22) प्राइवेट काम करता था। परिवार का वह इकलौता बेटा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले नौ मार्च 2026 को उसकी शादी प्रेमनगर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद पत्नी मायके चली गई। वह अपनी सहेलियों के साथ किटी पार्टी करना चाहती थी। 

उसने प्रमोद से 25 हजार रुपये मांगे। पति ने इतना पैसा न होने की बात कही। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पैसा न मिलने तक पत्नी ने ससुराल आने से इन्कार कर दिया। परिजन का कहना है कि कुछ दिनों पहले प्रमोद उसे लेने ससुराल भी गए लेकिन उसके परिजनों ने विदाई नहीं की। 
विज्ञापन

प्रमोद उसके बिना ही घर लौट आया। 21 जून को काम से लौटने के बाद प्रमोद काफी परेशान था। परिजनों के पूछने पर उसने पत्नी से चल रहे विवाद के बारे में बताया। कुछ देर बाद सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। रात करीब 9:30 उसने हालत बिगड़ने पर जहर निगलने की बात बताई। 
 

यह सुनकर परिजन उसे तुरंत लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है पोस्टमार्टम कराने पर जहर निगलने से मौत की पुष्टि हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद भी नहीं आई पत्नी
प्रमोद की मौत के बाद उसकी बहन काजल एवं अंजली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। प्रमोद उनका इकलौता भाई था। प्रमोद के पिता संतोष के मुताबिक जहर निगलने की बात उन्होंने उसकी पत्नी समेत ससुरालजनों को दी थी लेकिन कोई देखने को नहीं आया। सुबह उसकी मौत के बाद भी पत्नी अस्पताल नहीं आई। उनका कहना है सिर्फ पैसों को लेकर ससुराल के लोगों ने विवाद शुरू किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें