फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव

विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिस अधिकारी व तैनात पुलिस फोर्स।
विज्ञापन
झांसी। रविवार शाम थाना रक्सा क्षेत्र मेें जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को लेने के देने पड़ गए। पुलिस से बचने के लिए जुआरियोें ने पथराव कर दिया। सिपाही की कार भी तोड़ डाली। पत्थर लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया। खबर मिलते ही कई थानों की फोर्स व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जुआरियोें की तलाश शुरू कर दी है। देर रात पुलिस एफआईआर दर्ज करनेे की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र के डेली गांव में रविवार शाम एक ग्रामीण ने पुलिस को एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना दी। खबर पाकर थाने के सिपाही राकेश द्विवेदी सादा वर्दी में अकेले अपनी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे। जहां अंदर पहुंचकर उसने जुआरियों की वीडियो बना ली। इसके बाद मौके पर दो जुआरियों को भी पकड़ लिया। इसका अन्य जुआरियों ने विरोध कर दिया। मामला बिगड़ता देख सूचना मिलते ही थाने से दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस से बचने के लिए एकत्रित जुआरियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिेया। बाहर खड़ी सिपाही की कार भी तोड़ डाली। यह देखकर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। पथराव के दौरान मौके से निकल रहे गांव के शिवचरन वर्मा (55) घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर जुआरी मौके से भाग निकले। पुलिस पर पथराव की खबर मिलते ही एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एएसपी साद मिया खान, सीओ सिटी संग्राम सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। देर रात पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

जुआरियों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें