वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने जाते पार्षद।
- फोटो : DEHAT
मऊरानीपुर/झांसी। थाना मऊरानीपुर क्षेत्र में 4 फरवरी को बिलैया चौराहा के पास एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। चौराहा पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बीचबचाव करने पहुंचे चेयरमैन से भिड़े गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक के पास से तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने चेयरमैन समेत दोनों पक्षों के लोगों पर एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास मामले की जांच करते रहे। चेेयरमैन पर एफआईआर को लेकर पार्षद भी लामबंद नजर आए। डीआईजी व एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
क्षेत्र के रहने वाले अंशुल कनकने का बिलैया चौराहा के पास एक मेडिकल स्टोर है। दुकान के बाहर दुकान बाइक हटाने को लेकर रोहित कुशवाहा से विवाद हो गया। खबर मिलते ही दोनों पक्षों के लोगों ने पहुंचकर एक दूसरे को जमकर पीटा। मौके से निकल रहे चेयरमैन हरिश्चन्द्र आर्य ने बीचबचाव किया। जहां एक पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की कर दी। खबर मिलते ही चेयरमैन के साथ भी दूसरे पक्ष के लेागों से भिड़ गए। इसके बाद पुन: मारपीट हो गई। खबर मिलते ही मऊरानीपुर पुलिस मौके पर पहंची। मौके से पुलिस ने रानू खरे के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मारपीट का पूरा प्रकरण सीसीटीवी कैमरे भी कैद हुआ है।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक पक्ष के मोहल्ला गांधीगंज अंशुल पुत्र सुदामा कनकने ने आरोपी रोहित कुशवाहा , मोहित कुशवाहा, रानू खरे, रूपेश, समेत लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
वहीं, दूसरे पक्ष रोहित कुशवाहा ने जयप्रकाश आर्य, चेयरमैन हरिश्चंद्र आर्य, हेमंत आर्य, कमरूद्दीन व सुभाष सोनी पर एफआईआर दर्ज कराई है। चेयरमैन पर दर्ज मुकदमे को लेकर पार्षद लामबंद नजर आए। इस मामलेे में लोगों एसएसपी व आईजी से मिलकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। सभी ने निष्पक्ष जांच की मांग की। इधर, अपर पुुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने मऊरानीपुर पहुंचकर मामले की जांच की है।