फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर प्राणघातक हमले के फरार आरोपी को पुलिस ने बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

20 जुलाई 2017 को कोतवाली के बड़ाबाजार स्थित वासुदेव इलाके में रहने वाले संजय वर्मा दोपहर में न्यायालय से कार्य निपटाकर कार में सवार होकर पेट्रोप पंप की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को बड़ागांव गेट बाहर निवासी रवि वर्मा चला रहा था। पीछे की सीट पर दाएं तरफ लक्ष्मीगेट बाहर निवासी जय उर्फ विकास और बाएं तरफ बूढ़ा भोजला निवासी सुरक्षा गार्ड सुनील कुशवाहा व बीच में संजय वर्मा बैठे थे। कचहरी चौराहा से कुछ कदम आगे निकलते ही बाइक बदमाशों ने गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से मौके पर ही सुरक्षाकर्मी जय की मौत हो गई थी। जबकि, कार सवार घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले मेें संजय वर्मा के पुत्र संचित वर्मा की तहरीर पर कोतवाली के चतुरयाना निवासी सोनू गेड़ा, रिंकू गेड़ा, बॉबी गेड़ा, लकारा निवासी अंगद गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, उधम गुर्जर, राघवेंद्र गुर्जर, शिवेंद्र गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर व अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। घटना के बाद से ही फरार सोनू गेड़ा पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रहा था। बुधवार को सूचना मिलने के बाद नवाबाद पुलिस ने सोनू गेड़ा को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें