फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रील देखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, पत्नी ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। इंस्टाग्राम पर रील देखने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद एरच के स्किल बुजुर्ग गांव निवासी राधा (20) ने शनिवार रात जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस आगे मामले की छानबीन कर रही है।



राधा मूल रूप से ओरैया की रहने वाली थी। पति प्रेम प्रकाश खेती किसानी करता है। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम पति ने नहाने के दौरान राधा से तौलिया देने को कहा। उस समय राधा बिस्तर पर लेटकर इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी। राधा ने उसकी बात अनसुनी कर दी। बाहर निकलने पर पति प्रेम प्रकाश ने रील देखने से मना किया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। प्रेम प्रकाश ने राधा की पिटाई कर दी। नाराज होकर राधा कमरे में चली गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंचा, तब राधा बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। ससुराल के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन






तीन साल पहले की थी लव मैरिज



परिजनों ने बताया कि राधा की बड़ी बहन की ससुराल इस्किल बुजुर्ग में है। वहां अक्सर उसका आना जाना था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रेम प्रकाश से उसे प्रेम हो गया। परिवार के लोग भी कुछ दिन बाद दोनों के विवाह पर राजी हो गए। तीन साल पहले उन दोनों ने शादी रचा ली। हालांकि परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच सामान्य तौर पर विवाद नहीं होता था। दंपती को एक साल की बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें