झांसी। आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग ने करारी रेलवे स्टेशन से डीजल चोरी के मामले में वांछित चल रहे आखिरी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विगत 20 नवंबर 2019 को करारी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से बदमाश डीजल चोरी कर ले गए थे। आरपीएफ ने इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें अरविंद परिहार, शिवम परिहार, अमित सेन, राजाराम अहिरवार, दिनेश कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, छोटू कुशवाहा व धीरेंद्र परिहार पहले ही पकड़े जा चुके हैं। जबकि, मंगलवार को आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग की टीम ने प्रभारी एसएन पाटीदार के नेतृत्व मेें आखिरी आरोपी दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराजपुरा निवासी मानवेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।