झांसी। बीयू के अर्थशास्त्र और वित्त संस्थान ने वेनी क्रिएटर क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी, फ्लोरिडा के साथ अंतरराष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। इसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और चुनौतियां विषय पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि प्रो. मारिया एमिलिया कैमार्गो, डीन ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस ने ग्रीन बैंकिंग पर चर्चा की। इस दौरान वीसीसी यूनिवर्सिटी टाइटन एक्सीलेंस इन रिसर्च एंड इनोवेशन अवार्ड प्रो. मारिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति मुकेश पांडेय को दिया। यह पुरस्कार उन्हें शोध, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए दिया गया। प्रो. मारिया और ब्राजील की प्रो. ब्रिटेज लूसिया सल्वाडोर ने तकनीकी सत्र संबोधित किया। इस दौरान प्रो. जेके मेहता, प्रो. सबीना आर. बोदरा, डॉ. अंकिता जैस्मीन लाल, प्रो. बीट्रिज़ लूसिया साल्वाडोर, प्रो. मारिया एमिलिया कैमार्गो, संतोष कुमार सिंह, डाॅ. अमीषा माहुने, अजय कुमार गौतम, प्रो. एनएमपी वर्मा, नम्रा खान, डाॅ. शिशिर सिंह को पुरस्कृत किया गया। संयोजक प्रो. सीबी सिंह ने ग्रीन बैंक और एआई की चुनौतियों आदि पर विचार रखे। ब्यूरो