अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार को खत्म हो गईं। दावा है कि 28 फरवरी तक सभी परीक्षाओं का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
जनवरी माह में शुरू हुईं बीयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गईं। वहीं, दूसरी तरफ बीयू ने सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बीयू प्रशासन का कहना है कि 28 फरवरी तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 15 मार्च से परीक्षा फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम 28 फरवरी तक जारी करने की दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है।