फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बताए उनके अधिकार

विज्ञापन
aprajita 100 miliun smiles - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने लोगों को उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान कहा गया कि जागरूकता के जरिये उपभोक्ता बाजार में खर्च किए गए पैसे की पूरी कीमत हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

खातीबाबा स्थित शियरवुड स्कूल के पास उत्तर प्रदेश उपभोक्ता परिषद (युवा शाखा) जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जय प्रकाश आर्य ने कहा कि जिले में युवाओं को जोड़ने का काम जो शुरू हुआ है, उससे अभियान को अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान अध्यक्ष दीपक कश्यप ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि चाहे वह एक रुपये का सामान लें या फिर हजारों का, बिल जरूर लें। कार्यक्रम के अंत में राधेश्वरी, अपर्णा दुबे, वैशाली पुंशी, रंजना गुप्ता, अंकित राय, राजेश साहू, संजीव त्रिपाठी, नीता भार्गव को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवेश मिश्रा, रीतेश वैश्य, राकेश झारिया, इदरीश खान, दीपक सिंह, सुनील खरे मौजूद रहे।

इन बातों का रखें ध्यान
- प्रलोभन में न आएं
- वस्तु खरीदने के पहले गुणवत्ता परखें
- निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें
- भ्रामक विज्ञापनों से बचें
- तौल से पहले बाट-माप की जांच कर लें
- हर पैक वस्तुओं की कालातीत तिथि जांच लें
- दवाइयां खरीदते समय बैच नंबर जांच लें
- नमूने की दवाई कतई न खरीदें
- सोने के आभूषण हॉल मार्क वाले ही खरीदें
- गैस चूल्हा हमेशा आईएसआई मार्क वाला इस्तेमाल करें
उपभोक्ताओं को हर सामान खरीदने से पहले उसका बिल लेना चाहिए। यदि कोई इंकार करता है तो वह उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करा सकता है। - धीरज पुरोहित, पंचवटी
विज्ञापन



सामान खरीदते वक्त कई लोग बिल नहीं लेते, जो कि गलत है। बाद में सामान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आप कोई शिकायत नहीं कर सकते। - तनमय गगन तिवारी, मानिक चौक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें