फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल में दिव्यांग मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज में देरी और चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, मारपीट में अंदरूनी चोटें होने के कारण कराया गया था अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला अस्पताल में तीन दिन से भर्ती दिव्यांग मरीज की उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया और चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी निवासी दिव्यांंग राहुल (24 वर्ष) पुत्र स्व. फूल चंद्र घर के आसपास ही ठेले पर खाने-पीने का सामान बेचता था। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के ही चार युवकों ने राहुल के साथ मारपीट कर दी थी, जिसमें उसे अंदरूनी चोटें आईं थीं। शुक्रवार की शाम उल्टियां होने से तबीयत बिगड़ने पर परिजन उस जिला अस्पताल लेकर आए। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात से रविवार तक युवक का उपचार नहीं किया गया। सोमवार को उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। राहुल की मां मीरा और बहन पूनम ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, जिला अस्पताल में मंडलीय प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि शरीर में इंफेक्शन फैलने के कारण मरीज की मौत हुई है। इलाज में लापरवाही नहीं की गई है। इस मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की कमेटी गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट औैर कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भांजी को फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवकों ने की थी मामा के साथ मारपीट
करारी निवासी दिव्यांंग राहुल (24 वर्ष) की 18 वर्षीय भांजी को क्षेत्र का ही एक युवक फुसलाकर ले गया था। कुछ दिन पूर्व आरोपी युवकों ने कहासुनी होने पर राहुल के साथ जमकर मारपीट की थी। राहुल दोनों पैरों से दिव्यांग था, मारपीट के बाद उसके पेट और शरीर में दर्द रहने लगा तो शुक्रवार को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें