फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक एक गांव से पूजा में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। उल्दन थाना इलाके के गांव रजपुरा निवासी हरेंद्र (32) रविवार को देवरी गांव में आयोजित एक पूजा में शामिल होने गया था। छोटे भाई बृजेंद्र ने बताया कि जिनके घर में पूजा थी, उन्हीं की बाइक लेकर हरेंद्र अपने घर लौट रहा था। इसी दरम्यान रास्ते में निवाड़ी-मुड़ारा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने उसे निवाड़ी अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक हरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के दो बेटे 18 साल का साहिल और 12 साल का निखिल है। उसकी मौत के बाद से पत्नी रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें