फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जुलाई से होंगी बीयू की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षा में 1.40 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। मंगलवार को विवि अपनी वेबसाइट पर परीक्षा की स्कीम जारी कर देगा। परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते इस बार भी परीक्षाएं समय से शुरू नहीं हो सकीं। शासन की तरफ से जारी किए गए आदेश में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत कर दिया गया। परीक्षा समिति की बैठक में बीयू प्रशासन ने फैसला लिया कि स्नातक के द्वितीय और तृतीय वर्ष और परास्नातक के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। अब बीयू ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि 24 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होंगे। 1.40 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा का शेड्यूल बनाया जा रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मंगलवार को शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्राओं का स्वकेंद्र ही होगा। अगर कोई कॉलेज डिबार है तो उसे केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
नहीं भरा परीक्षा फॉर्म तो अभी भी मौका
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में संचालित सम सेमेस्टर, व्यावसायिक, वार्षिक पाठ्यक्रमों का परीक्षा फॉर्म अभी भी छात्र-छात्राओं ने नहीं भरा है तो उनके पास 14 जुलाई तक का मौका है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा बीएड, एमएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के जिन छात्र-छात्राओं के कोर्सों की अवधि 2020 में पूरी हो चुकी है और कोविड के चलते परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वो भी 14 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, बीयू कैंपस और कॉलेजों के बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष और एमए, एमकॉम पूर्वार्द्ध, उत्तरार्द्ध के जो छात्र-छात्राएं भी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, वो 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें