फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जल संस्थान के अधिकारियों के सामने नलों में आया गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहल्ला गांधीनगर, नई बस्ती व सिविल लाइन में निरीक्षण करने पहुंचे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के तीन मोहल्लों में शुक्रवार को जलापूर्ति की हालत जानने गए अधिकारियों को नलों से काला और दूषित पानी की आपूर्ति होती मिली। इसके बाद टीम की ओर से किए गए निरीक्षण में तीन स्थानों पर लीकेज पाया गया। उन्होंने बताया कि लीकेज की मरम्मत करा दी गई है अन्य स्थानों पर जांच कर लाइन को ठीक कराया जाएगा।

नगर के मोहल्ला गांधीनगर, नई बस्ती व सिविल लाइन क्षेत्र में एक सप्ताह से नलों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। समस्या से तीनों मोहल्ला की लगभग दस हजार की आबादी जूझ रही थी। लोग नलों से मिलने वाले पानी को पीना तो दूर उपयोग करने तक से बच रहे थे। ऐसे में लोग इधर-उधर से पानी जुटाने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को लेकर 14 नवंबर को पेज नंबर चार पर ''नलों से आ रहा गंदा पानी'' नामक शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारी शुक्रवार की सुबह मोहल्लों में पानी की स्थिति जानने पहुंचे। यहां पर नलों में साफ पानी तो काला दूषित पानी नलों में आ रहा था। अधिशासी अधिकारी मुंशीलाल ने टीम को भेजकर लीकेज की जांच की। इसमें तीन स्थानों पर लीकेज मिले, जिसकी मरम्मत का कार्य किया गया है। उन्होंने कि कहा पाइपलाइन बिछाए जाने के कार्य से पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी जांच कर नियमित मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें