फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह दस बजे तक नहीं हटी थी गंदगी

Thu, 20 Jul 2017 01:08 AM IST
amarujala
विज्ञापन
dirty jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

शहर की सफाई का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया गंदगी से रूबरू हुए। सुबह दस बजने के बाद भी कचरा नहीं उठाया गया था, जबकि इसे सुबह आठ से नौ बजे तक उठ ले जाना चाहिए। बीकेडी चौराहा से खंडेराव गेट तक जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले, जिन्हें आवारा जानवर फैला रहे थे। कचरे से भरी बोरिया भी पड़ी थी। नगर आयुक्त ने खाद्य निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बुधवार की सुबह 9.30 बजे नगर आयुक्त बीकेडी चौराहा पहुंचे। उन्होंने बीकेडी से लेकर खंडेराव गेट तक निरीक्षण किया, जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे। डिवाइडर पर जगह-जगह कचरा पड़ा था। डिवाइडर के किनारे सफाई नहीं हुई थी। आंतियाताल के पास डिवाइडर पर कचरे से भरी बोरियां पड़ी थीं। बार-बार निर्देश देने के बाद भी सुबह 10 बजे तक कचरा नहीं उठाया गया था। छुट्टा जानवर कचरा फैला रहे थे। पॉलिथीन सड़क पर पड़ी हुई थीं। आशिक चौराहे पर कृष्णचंद्र कन्या इंटर कॉलेज के पास कचरा पड़ा था। इसके अलावा अन्य मुख्य सड़कों पर भी सही तरीके से सफाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेश चंद्र वर्मा और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली एसआर मैप टैक्नालॉजिज कंपनी को कचरा नहीं उठाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


होटल और रेस्टोरेंट का चालान होगा
नगर आयुक्त ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट संचालक रोज निकलने वाले कचरा होटल के आसपास फेंक देते हैं। यदि होटल के बगल में नालियां और नाले हैं तो कचरा उनमें डाले देते हैं। सड़क किनारे कचरा डालने से गंदगी फैलती है तथा नालियों व नालों में कचरा फेंकने से नालियां चोक होती हैं। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह हर महीने कम से कम दस होटल संचालकों के चालान करेंगे, ताकि वह कचरा न फेंकें। यदि इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें