फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा, दाल, चावल सब होगा महंगा, रसोई पर सीधा पड़ने वाला है असर

विज्ञापन
खाद्यान्न - फोटो : ?????????
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में भी डीजल के बढ़ते दामों का असर दिखना शुरू हो गया है। अधिकांश ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा दस फीसदी तक बढ़ा दिया है। झांसी से दिल्ली तक माल भेजने या मंगाने पर 40 हजार की जगह अब 44 हजार रुपये भाड़ा लिया जाने लगा है। इससे महंगाई बढ़ना तय हो गया है, जिसका असर एक- दो सप्ताह में दिखना शुरू हो जाएगा। आटा, दाल, चावल सब हो जाएगा महंगा, जिसका सीधा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ेगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में झांसी व्यापार का एक बड़ा हब है। झांसी में दिल्ली, सूरत, आगरा, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, मुंबई आदि बड़े शहरों से प्रतिदिन करोड़ों रुपये का परचून, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक, साड़ियां, कपड़े, खिलौने आदि माल आता है। झांसी के ट्रांसपोर्टर बुंदेलखंड के अलग- अलग हिस्सों में माल पहुंचाने का काम करते हैं। पिछले एक महीने में डीजल के दाम दस रुपये तक बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम प्रति लीटर 80 रुपये तक पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में ट्रांसपोर्टरों के लिए भाड़ा बढ़ाना मजबूरी हो गया है। अधिकांश ट्रांसपोर्टरों ने दस फीसदी तक भाड़ा बढ़ाकर लेना शुरू कर दिया है। जैसे कि एक ट्रक में 21 टन माल आता है। पहले बड़ी दूरी पर प्रति किलो 3.50 रुपये भाड़ा लगता था, जो 4.50 रुपये तक मांगा जाने लगा है। इसी तरह 100 किलोमीटर की छोटी दूरी तक 80 पैसे प्रति किलो की जगह 90 पैसे लिए जाने लगे हैं। हालांकि, एकदम दस फीसदी तक भाड़ा बढ़ने से व्यापारी नाखुश हैं, लेकिन उनको माल मंगाने के लिए समझौता करना ही होगा।
- ट्रक भाड़े में दस फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। अगर डीजल के दाम और बढ़ते है तो भाड़ा भी बढ़ाया जा सकता है। व्यापारियों से बढ़ा हुआ भाड़ा लेने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हैप्पी चावला, ट्रांसपोर्टर।
- कोरोना महामारी के कारण पहले ही ट्रांसपोर्ट का धंधा मंदा चल रहा है। बढ़ा भाड़ा देने के लिए व्यापारी तैयार नहीं है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। धर्मेंद्र अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर।
जूता-चप्पल, कपड़े भी हो जाएंगे महंगे
ट्रक भाड़ा बढ़ने से ड्राई फ्रूट, फल, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रानिक आइटम, जूता- चप्पल, कपड़े भी दस से बीस रुपये तक महंगे हो जाएंगे। ऑटो- बस का किराया भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें