फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर्व को लेकर रोडवेज में 25 से 3 नवंबर तक कर्मचारियों नहीं मिलेगा अवकाश

विज्ञापन
roadways bas stand jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
रोडवेज में 25 से 3 नवंबर तक नहीं मिलेगा अवकाश
विज्ञापन

झांसी। रोडवेज ने दीपावली को लेकर तैयारियां कर ली है। इसको लेकर सभी चालक - परिचालक और कर्मचारियों को 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक अवकाश नहीं मिलेगा। हालांकि विभाग उन्हें काम के एवज में प्रोत्साहन राशि देगा।
धनतेरस से भाई दौज तक दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहारों पर रोडवेज की बसों में भारी संख्या में लोग सफर करते हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं होती है। यात्रियों को सफर में दिक्कत न आए, इसके लिए रोडवेज ने अपनी तैयारियां कर ली है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक अवकाश नहीं मिलेगा। सभी चालक - परिचालकों के लिए मुख्यालय ने प्रोत्साहन राशि तय की है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दस दिन में तीन हजार किलोमीटर बस चलाने पर 4 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। नौ दिन में 2700 किलो मीटर बस चलाने पर 3150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे अधिक चलने पर इन्हें 55 पैसे प्रति किलोमीटर और अतिरिक्त दिए जाएंगे। वहीं, कार्यशाला के कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
वाराणसी और गोरखपुर मार्ग पर भी चलेगी अतिरिक्त बसें
झांसी। कानपुर, लखनऊ, दिल्ली मार्ग के अलावा इस बार वाराणसी और गोरखपुर मार्ग पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। यात्रियों की सहायता के लिए झांसी के अलावा दिल्ली, कानपुर, लखनऊ के प्रमुख बस स्टैंड पर भी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि गोरखपुर मार्ग पर 6 और वाराणसी मार्ग पर 4 अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ रूट पर भी 80 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। उनके अनुसार यात्रियों की मदद के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख बस स्टैंडों पर कर्मचारियों की टीमें तैनात किया जा रहा है। झांसी - ललितपुर मार्ग पर एक सुपरवाइजर की भी तैनाती की जा रही है, जो शिकायतों को हल करेगा। उनके अनुसार अगर यात्री को कोई शिकायत है, तो वह क्षेत्रीय कंट्रोल रूम के नंबर 0510 - 2491623 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें