फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के नेताओं ने हथकड़ियां पहनकर किया बढ़ते अपराध का विरोध

Tue, 22 Oct 2019 01:54 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
भरतीय प्रजाशक्ति पार्टी का धरना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध का विरोध करने के लिए मंगलवार को झांसी के इलाइट चौराहा पर भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में जंजीरें बांध कर विरोध किया। 

विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत ने कहा की प्रदेश में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी, युवा नेता कबीर तिवारी व झांसी में उदेनिया परिवार के चार लोगों की आग से जलाकर की गई हत्या और विवेक उपाध्याय की हत्या प्रदेश सरकार की नाकामी की ओर ईशारा करती हैं। 

युवा नेता अंशुल शुक्ला ने कहा की देश व प्रदेश में जंगल राज बनने से बचाने के लिए लिए भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन सरकार अपराध खत्म करने में नाकाम है। उन्होंने सरकार को चेताया की एससी एसटी एक्ट के जरिए सरकार समाज को आपस में बांट रही है। उन्होंने कहा की दस दिन तक अपराधियों को अंजाम तक नहीं पहुंचाया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें