फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डीआईओएस ने मांगे विद्यालय के अभिलेख

Tue, 28 Jul 2026 02:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव के गोविंददास इंटर कॉलेज के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य से डीआईओएस ने विद्यालय से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बालक-बालिकाओं की शिक्षण व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा ने पत्र में कहा कि चिरगांव के पृथ्वीपाल सिंह की शिकायत पर डीआईओएस कार्यालय में बीती सात जुलाई को निर्देश दिए गए थे। इसमें विद्यालय संस्था के पंजीकरण अथवा नवीनीकरण पत्र, प्रबंध समिति के स्वरूप की स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा गया था। यह भी निर्दिष्ट किया गया था कि विद्यालय में बालिकाओं का प्रवेश किस नियम के तहत किया जा रहा है। जबकि, उसी कैंपस में एक ही मातृ संस्था द्वारा गोविंद दास कन्या इंटर कॉलेज तत्पश्चात गोविंद दास इंटर कॉलेज की मान्यता दी गई। इसके बाद भी मनमर्जी से विद्यालय में सह शिक्षा संचालित की गई। जबकि, दोनों विद्यालय एक साथ स्थापित हैं। जब तक दोनों विद्यालयों का आपसी विवाद समाप्त नहीं हो जाता, तब तक गोविंद दास कन्या विद्यालय में बालिकाओं और गोविंद दास इंटर कॉलेज में बालकों की शिक्षण व्यवस्था की जाए। साथ ही जरूरी अभिलेख डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।


पूर्व मंत्री का आरोप-इंटर कॉलेज में इंटर पास प्राचार्य
झांसी। पूर्व शिक्षा मंत्री रविंद्र शुक्ल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आरोप लगाया है कि जनपद के एक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य केवल इंटर पास है। उनकी इस पोस्ट पर काफी कमेंट भी आए हैं। वहीं, डीआईओरएस रती वर्मा का कहना है कि अभी उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें